Know about Donald trump:-
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प होंगे जिन्होंने डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर अमेरिका के 45 वें और सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होने का गौरव हासिल किया है | डोनाल्ड ट्रम्प को भारत का समर्थक कहा जा रहा है और उन्हें आतंक का सख्त दुश्मन माना जाता है इसी कारण अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने ट्रम्प का समर्थन किया था और इनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है | आइये हम अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जान लें :
1) डोनाल्ड जॉन ट्रम्प एक अमेरिकी बिजनेसमैन, अमेरिकी रिअल एस्टेट कारोबारी, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता और लेखक हैं। वर्तमान में इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है।
2) न्यूयॉर्क के बेहद महंगे इलाक़े मैनहैटन (अपने घर: ट्रम्प टॉवर,जो कि एक 72 मंजिला इमारत है) में रहने वाले ट्रम्प कभी नशा नहीं करते हैं |
Image source:www.trumptowerny.com