expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

भारत के राष्ट्रपति की सूची

भारत के राष्ट्रपति की सूची:-

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 में राष्ट्रपति के पद के बारे में वर्णन किया गया है| भारत के राष्ट्रपति राज्यों के प्रमुख और भारत के प्रथम नागरिक होते हैं| राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च सेनापति भी होते हैं| वर्ष 1950 में राष्ट्रपति पद की शुरूआत के बाद से अब तक भारत में 13 राष्ट्रपति हो चुके हैं| डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे|

संवैधानिक प्रावधान:

भारत में संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित की गई है|
स्थान: भारत में राष्ट्रपति सरकार की संसदीय प्रणाली का संवैधानिक प्रमुख है। वह देश का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन उस पर शासन नहीं करता है| शासन करने की वास्तविक शक्ति मंत्रिपरिषद में निहित है।
चुनाव: भारत में राष्ट्रपति का चुनाव (i) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य (ii) राज्य विधानमंडल के निर्वाचित सदस्य एवं (iii) दिल्ली और पुदुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों (1992 में 70वें संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ा गया) द्वारा एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा किया जाता है|
कार्यकाल: भारत में राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन उसे पुनः चुनाव लड़ने की पात्रता प्राप्त है और वह अनगिनत बार इस पद को धारण कर सकता है|
पदच्युति: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 के अनुसार संविधान का उल्लंघन करने पर राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा अपने कार्यकाल की समाप्ति से पहले पद से हटाया जा सकता है। यह महाभियोग संसद के किसी भी सदन में लाया जाया जा सकता है।
भारत के राष्ट्रपति की सूची
क्र.सं.
नाम
कार्यकाल
टिप्पणी
1.
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
26 जनवरी 1950 से 12 मई  1962
पहले राष्ट्रपति, सबसे लंबा कार्यकाल (12 वर्ष)
2.
डॉ. एस राधाकृष्णन
13 मई 1962 से 13 मई 1967
पहले दक्षिण भारतीय राष्ट्रपति,उनके जन्मदिवस (5 सितम्बर) को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है|
3.
डॉ. जाकिर हुसैन
13 मई 1967 से 3 मई 1969
सबसे छोटे कार्यकाल वाले राष्ट्रपति, पहले मुस्लिम राष्ट्रपति, अपने कार्यकाल के दौरान मरने वाले पहले राष्ट्रपति
4.
वराहगिरि वेंकटगिरि
3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969
भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति  

मोहम्मद हिदायतुल्ला
20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त  1969
भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया एवं उन्हें “आर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर” सम्मान से नवाजा गया था|

वराहगिरि वेंकटगिरि
24 अगस्त 1969  से 24 अगस्त 1974
गिरि एकमात्र व्यक्ति है जिन्होंने राष्ट्रपति और कार्यवाहक राष्ट्रपति दोनों के रूप में कार्य किया|
5.
फखरुद्दीन अली अहमद
24 अगस्त  1974 से 11 फरवरी  1977
दूसरे भारतीय राष्ट्रपति जिनका निधन अपने कार्यकाल के दौरान हुआ|

बसप्पा दनप्पा जत्ती
11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977
फखरुद्दीन अली अहमद के निधन के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया|
6.
नीलम संजीव रेड्डी
25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982
 64 वर्ष की आयु में पद ग्रहण करने वाले सबसे युवा राष्ट्रपति
7.
ज्ञानी जैल सिंह
25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987
पहले सिक्ख राष्ट्रपति
8.
रामास्वामी वेंकटरमण

25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992
76 वर्ष की आयु में पद ग्रहण करने वाले सबसे वृद्ध  राष्ट्रपति
9.
शंकर दयाल शर्मा
25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर भी रहे|
10.
कोचेरिल रमण नारायणन
25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002
वे भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे|
11.
ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
25 जुलाई 2002 से  25 जुलाई 2007
वे भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले वैज्ञानिक थे एवं पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया|
12.
प्रतिभा पाटिल
25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति  
13.
प्रणव मुखर्जी
25 जुलाई 2012 से अब तक
विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया|

 

No comments:

Post a Comment